फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने गई लापता हुई महिला की सर्विलांस की मदद से तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ । थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला देवी से मंगलवार की सुबह दूध लेने गई महिला के लापता होने के मामले में पुलिस अब महिला के मोबाइल फोन की सर्विलांस के द्वारा उसको खोजने का प्रयास कर रही है। थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि महिला के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो सके। उन्होंने कहा कि जहां तक अपरहण की बात है तो इस बात पर पूरी तरह से कायम नहीं हुआ जा सकता। पुलिस अपनी तरफ से घटना के प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। मंगलवार की सुबह नगला देवी की रहने वाली कांता देवी घर से दूध लेने के लिए पास की डेयरी पर गई थी। लेकिन डेयरी के अंदर पहुंचने से पहले ही वह लापता हो गई। डेयरी के गेट पर कांता देवी की टूटी हुई चूड़ियां, ऊनी टोपी और दूध का डिब्बा मिला था। पुलिस के मुताबिक जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो जिस स्थान पर घटना हुई वहां से एक कार का रुकना और फिर गुजर जाना सामने आया है। यह कार पिछले 1 घंटे से आसपास ही घूम रही थी। दूसरी और पुलिस ने कांता देवी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा है। इंस्पेक्टर छोटेलाल कहते हैं कि कांता देवी के संपर्क में आने वाले प्रत्येक मोबाइल नंबर का विवरण जुटाकर उनको भी सर्विलांस कर लिया जा रहा है। जिससे और तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें