फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पर अभियान चलाने के लिए खोड़ा एसोसिएशन ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी पर अभियान चलाने के लिए खोड़ा एसोसिएशन ने की बैठक माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा के प्रगति विहार में बुधवार को खोड़ा वेलफेयर एसोसिएशन ने पानी की समस्या को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसमें कालोनी के तमाम लोगों से सोशल मीडिया के जरिए पानी की समस्या को उठाने का आह्वान किया गया। वहीं वार्डों के लोगों से सरकार को पत्र लिखकर पानी का आपूर्ति की मांग करने के लिए कहा गया है। बैठक में प्रेम किशोर राणा को प्रगति विहार का अध्यक्ष बनाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों के लगातार मैसेज प्राप्त हो रहे हैं। जिसमें वह खोड़ा कालोनी में पानी की आपूर्ति को सबसे ज्यादा गंभीर बताकर सरकार से व्यवस्था करने की मांग की है। प्रेम किशोर राणा को प्रगति विहार में पानी पर अभियान चलाने के लिए कहा गया है। साथ ही सरोज शर्मा को भी वार्ड में पानी के अभियान को तेज करने के लिए कहा। बैठक में एसोसिएशन ने लोगों से पानी का मुद्दा सरकार तक पहुंचाने की अपील की है। इस दौरान आशा देवी,  डॉ. अरविंद सिंह, श्याम सुंदर सिंह, राजेश राणा, गणेश चंद्र, पूनम मिश्रा, रोहित कश्यप, गजेंद्र पाल, संजय झा, सुशील त्यागी, रोहित मावी, दीपक झा मौजूद रहे। ------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें