फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के महापौर ने किया दुधेश्वर नाथ का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर ग़ाज़ियाबाद। श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर में बुधवार को भगवान अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और राम बल्लभ कुन्ज के महंत राजकुमार दास महाराज ने भगवान दुधेश्वर के दर्शन किये। दोनों ने भगवान दूधेश्वर का अभिषेक पूजन किया, समाधी वाले सिद्ध गुरु मूर्तियों को मत्था टेका ,मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं के दर्शन किए। इसके अलावा श्री दूधेश्वर प्राचीन गौशाला में गायों की पूजा की सभी देवताओं के दर्शन किये। इसके बाद श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर महन्त नारायण गिरि से मुलाकात की। महंत नारायण गिरी ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और महंत राजकुमार दास , महंत सीताराम दास का तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , अल्पसंख्यक मोर्चे के एस पी सिंह ,जयकमल अग्रवाल ,राम किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें