जुलाना क्षेत्र के गांव लजवाना कलां के पास से बदमाशों ने युवक से कार व नकदी छीन ली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने 5 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी निवासी नरेश किसी काम से लजवाना कलां के पास आया हुआ था। जब वह गांव लाजवाना कलां के पास पहुंचा तो कार में बैठे 5 बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसकी कार व जेब में रखे 4000 रुपये व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इसकी शिकायत नरेश ने पुलिस को दी। पुलिस ने 5 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र बागड़ी के अनुसार आरोपियों के तलाश की जा रही है।