फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के नाम पर पत्नी और ससुरालीजनों ने ठगे नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति से तलाक के नाम पर उसकी पत्नी और अन्य ससुरालीजनों ने नौ लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद भी पत्नी कोर्ट में तारीख करने नहीं पहुंची। पीडि़त पति ने पत्नी, सास, ससुर और साले को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के मोहल्ला कृष्णानगर सिविल लाइन निवासी गुरजीत सिंह पुत्र त्रिलोधन ङ्क्षसह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष २०१६ में फिरोजाबाद क्षेत्र निवासी युवती रविंद्र कौर पुत्री परमजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने पर कुछ सम्मानित लोगों ने उनके बीच ९ लाख रुपये में समझौता करा दिया। इसके चलते चार फरवरी २०२० को उसके द्वारा रविंद्र कौर के नाम का नौ लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट उसे और अन्य ससुरालीजनों को सौंप दिया। आरोप है कि छह फरवरी को विवाह विच्छेद याचिका दायर कराई गई, जिसमें डिमांड ड्राफ्ट का उल्लेख किया गया। इसके बाद भी रविंद्र कौर तारीख पर नहीं आई। पीडि़त पति ने आरोप लगाया कि पत्नी रविंद्र कौर, ससुर परमजीत कौर, साला गुरदीप ङ्क्षसह और सास दलजीत कौर ने नौ लाख रुपये हड़प लिए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें