फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर की युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में दुकान से घर जा रही युवती के साथ तीन दिन पूर्व आरोपी युवक ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकला। मामले में पीड़िता ने पहले खुद को नाबालिग बताया था लेकिन जांच में दस्तावेज सामने आए तो पीड़िता बालिग निकली। जिसके बाद जांच अधिकारी ने पोक्सो एक्ट की धारा को हटा दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व चौकी नई मंडी क्षेत्र में एक युवक ने बाजार से घर लौट रही युवती को पकड़ कर बीच सड़क पर ही छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो कई लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देख आरोपी मौके से उसे धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपी युवक मोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें पीडि़ता ने खुद को नाबालिग बताया था। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर आरोपी युवक को दबोच लिया और जांच में सामने आया था कि पीड़िता बालिग है। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो की धारा हटा दी। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें