फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए व्यापारियों को उपलब्ध कराए जाएं शस्त्र लाइसेंस

विज्ञापन
व्यापार मंडल की बैठक में शामिल व्यापारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित --- सुरक्षा के लिए व्यापारियों को उपलब्ध कराए जाएं शस्त्र लाइसेंस - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों के साथ हो रही वारदातों को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाने की मांग पर भी पदाधिकारियों ने चर्चा की। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान अजय खरखोदिया को जिला प्रभारी बनाया गया। संदीप बंसल ने कहा कि जल्दी ही गाजियाबाद विधानसभाओं के अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे। व्यापारियों की सुरक्षा एवं शोषण रोकने पर भी चर्चा हुई और व्यापारियों से कहा गया कि अपनी अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिससे चोरी व अन्य अपराध पर लगाम लगाई जा सके।  बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत, सचिन गर्ग, सुशांत गुप्ता, नानक गोस्वामी, सचिन गोयल, अरुण मित्तल,  प्रेमप्रकाश चीनी, अनिल गर्ग, तरुण शर्मा, रुपेश गर्ग, अमन सिसोदिया, राजेंद्र कुमार, कपिल त्यागी, महेंद्र कुमार, राजू, सोनू सैनी, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र बिल्लू, विकास पंडित, नरेश कुमार पम्मी, आजाद कुरैशी, हरीश बत्रा आदि मौजूद रहे। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें