वीवीआइपी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पांच विकेट लेने वाले प्रदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित...
सबहेडः वीवीआइपी अंडर-19 टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल का हुआ मुकाबला
- नोएडा वंडर्स से पांच विकेट लेने वाले प्रदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे वीवीआइपी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। नोएडा वंडर्स एकेडमी की टीम ने डी एस क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नोएडा वंडर्स की ओर से पांच विकेट लेने वाले प्रदीप यादव मैन ऑफ द मैच बने।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नोएडा वंडर्स ने टाॅस जीतकर डीएस क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। डीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज देवांश चौहान ने 34 रन, कप्तान सिद्धार्थ यादव ने 26 रन और पुरू शर्मा ने 18 रन की पारी खेली। नोएडा वंडर्स के गेंदबाज प्रदीप यादव ने 26 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि संकल्प सिंघल ने दो विकेट चटकाए। बाद में खेलने उतरी नोएडा वंडर्स की टीम ने 29 ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। नोएडा वंडर्स की ओर से बल्लेबाज उजेर मलिक ने 58 रन और ऋत्विक मलिक ने 54 रन की पारी खेली।
------------------------