फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथलैब संचालको ने सभी नवीनीकरण 31 मार्च 21 तक बढाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्राइवेट डायग्नोस्टिक एवं पैथलैब संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी प्रकार के नवीनीकरण की तिथि 31 मार्च 2021 करने की मांग की है। इस संबंध में जॉइंट फॉर्म ऑफ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन इंडिया उत्तर प्रदेश ने अपर मजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि प्रदेश के समस्त प्राइवेट डायग्नोस्टिक एवं पैथोलॉजी लैब के नवीनीकरण की प्रक्रिया को कोविड—19 महामारी को देखते हुए 31मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया जाये। इसके उपरांत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रदेश के समस्त जिलों में किया जाना सुनिचित करे। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के जिलों में एक नियामानुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लागू नहीं है। प्रत्येक जिला अपने सुविधा अनुसार रजिस्ट्रेशन करते हैं। इससे परेशानी उत्पन्न होती है और संचालकों में रोष व्यक्त होता है इसलिए मांग की है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को उचित नियमानुसार सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर प्रदेश के सचिव घनश्याम सिंह काम्बोज, अध्यक्ष सुशील कुमार,कोषाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा,इकवाल खान,जिला उपाध्यक्ष विकास त्यागी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें