प्रदर्शनी में लगे उत्पादों को देखते जिले के प्रभारी अधिकारी सी. सैंथिल पांडियन
- फोटो : Amar Ujala
जिले के प्रभारी अधिकारी ने किया रूडसेट का निरीक्षण
- स्वयं सहायता समूह द्वारा उगाए जा रहे मशरूम को मिड डे मील और आंगनबाड़ी पोषाहार में शामिल करने का दिया सुझाव
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले के प्रभारी अधिकारी सी. सैथिंल पांडियन ने शनिवार को रूडसेट इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशरूम की खेती करने वाली स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने सुझाव दिया कि मशरूम को बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध स्कूलों के मिड डे मील और आंगनबाड़ी के पोषाहार में शामिल किया जाए।
सी. सैंथिल पांडियन ने संस्थान की विकास रिपोर्ट पर जानकारी ली। फैकल्टी सदस्य दिनेश तोमर ने प्रभारी अधिकारी को प्रगति रिपोर्ट बताई। उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा 21194 प्रशिक्षाणार्थी जीवकापार्जन कर रहे हैं। 3772 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर अपना रोजगार चला रहे हैं। इसके बाद प्रभारी अधिकारी ने संस्थान के उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी जिला प्रशासन को समय-समय पर लगवानी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि विभिन्न आयोजनों में प्रदर्शनी को लगवाया जाता है। संस्थान द्वारा चल रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम मशरूम की खेती पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं से बात की और जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी भालचंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक शिव प्रसाद यादव, ललित त्यागी, तरूण शर्मा, पवनेश अग्निहोत्री, संजय रॉय, मनोज कुमार, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।