फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर योगा टीचर से अश्लीलता कर रहा सिरफिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत करने पर कहा नो प्रोब्लम, दहशत और तनाव में पीड़िता - नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने में जुटी पुलिस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली योगा टीचर को एक सिरफिरा बीते कुछ माह से वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। आरोपी द्वारा वीडियो कॉल पर अश्लीलता की जा रही है। पुलिस से शिकायत करने पर वह नो प्रोलबम की भी बात कह रहा है। आरोपी की इस हरकत से दहशत और तनाव में आई पीड़िता ने कविनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।............. पीड़िता के मुताबिक गत 16 अक्टूबर को आरोपी ने पहली बार उसके नंबर पर वीडियो कॉल की थी। कॉल रिसीव करते ही उसने अश्लीलता शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। आरोप है कि कॉल काटने के बाद भी आरोपी लगातार उसे वीडियो कॉल करता रहा। पीड़िता ने उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने नो प्रोब्लम कहते हुए अपनी अश्लीलता जारी रखी। आरोपी के इस दुस्साहस से पीड़िता दहशत में आ गई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला आयोग में शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर........ पीड़ित योगा टीचर का कहना है कि इस तरह की अश्लीलता भरी कॉल से कोई भी महिला तनाव में आ जाएगी। आरोपी की हरकतें खत्म नहीं हुई तो उन्होंने महिला आयोग में शिकायत की वहां से जांच के बाद बुधवार रात को कवि नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दर्जनों महिलाओं को परेशान कर रहीं ऐसी कॉल......... साइबर सेल में इस तरह की तमाम शिकायतें रोजाना सामने आ रही हैं। पीड़ित महिलाओं के मोबाइल नंबरों पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर अश्लीलता की जा रही है। हालांकि अधिकांश महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार करते हुए पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी........... साइबर सेल के नोडल अधिकारी व सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। पूर्व में रोहतक हरियाणा निवासी पांचवी पास युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसने इसी तरह करीब 500 युवतियों व महिलाओं को अश्लील वीडियो कॉल करके परेशान किया था। इसके अलावा सिहानी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक स्नातक के छात्र को भी पकड़ा गया था। वह दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने वाली छात्राओं की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उन पर अश्लील पोस्ट डालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें