सबहेडः शनिवार को सीसीएसयू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर लग जाएगा ब्रेक, पंजीकरण की चार बार बढ़ चुकी है तिथि
- 14 दिसंबर को आएगी पीजी की पहली मेरिट लिस्ट
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू की परास्नातक और एलएलबी की पंजीकरण प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई है। एलएलबी और पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का शनिवार 12 दिसंबर तक का समय है। रजिस्ट्रेशन के बाद पीजी व एलएलबी में प्रवेश के लिए पहली वरीयता सूची 14 दिसंबर को जारी की जाएगी।
एलएलबी में विश्वविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा सीटों के मुकाबले दोगुने से अधिक पहुंच गया है। ऐसे में इस बार एलएलबी में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी। परास्नातक में भी सीटों के मुकाबले इस बार बंपर रजिस्ट्रेशन हुए हैं। दूसरी ओर स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। फिर स्नातक कोर्स में 14 से 16 तक मेरिट लिस्ट से दाखिले होंगे। महानगर के प्रमुख एडेड डिग्री कॉलेजों में 95 फ़ीसदी से अधिक सीटें भर चुकी हैं। सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पर ब्रेक लग चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिले का ही विकल्प बचा हुआ है।
----------------