फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में शुरू हुए सुंदरीकरण के कार्य

विज्ञापन
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे शुरू हुआ सुंदरीकरण का कार्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रत्येक जोन में शुरू हुआ सफाई कार्य - प्रमुख पार्कों के साथ फ्लाईओवर के नीचे, ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज पर होगा सफाई कार्य माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत नगर निगम की ओर से प्रत्येक जोन में सफाई कार्य की शुरुआत की गई है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शहर को सुंदर स्वरूप देने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी के तहत महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रमुख पार्कों के साथ फ्लाईओवर के नीचे, हरित पट्टियों, सेंट्रल वर्ज, रोटरी, साइट वर्ज, गोल चक्कर और अविकसित पार्को के सुंदरीकरण व व्यवस्थित करने में नगर निगम की टीम जुटी रही। इसी के तहत नगर निगम उद्यान विभाग ने शहीद स्थल पार्क न्यू बस अड्डा का सुंदरीकरण, राजेंद्रनगर गोल चक्कर का सुंदरीकरण, हापुड़ मोड फ्लाईओवर ठाकुरद्वारा का सुंदरीकरण, मोहन नगर टी-प्वाइंट का सुंदरीकरण, तिगरी गोल चक्कर ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद एंट्री पर सुंदरीकरण का कार्य व अन्य प्रमुख मार्गों के सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें