फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में प्लॉट व 3 लाख न मिलने पर नवविवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी के तीन दिन बाद पति ने बेल्ट से की बेरहमी से पिटाई, दी जान से मारने की धमकी - पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्लॉट व तीन लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी पति व ससुरालियों द्वारा बुलंदशहर निवासी नवविवाहिता नीशू को बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि पति ने शादी के महज तीन दिन बाद ही नवविवाहिता को बेल्ट से बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं अरोपियों ने मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित करने और जान से मारने की भी धमकी दी। पीडि़ता ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सेकेंड के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।........... मूलरूप से जवां बुलंदशहर की रहने वाली पीड़िता नीशू ने बताया कि गत 26 फरवरी 2020 को उसकी शादी गांव मीरपुर दहोड़ा जिला अलीगढ़ में रहने वाले प्रेमचंद्र के साथ हुई थी। प्रेमचंद्र आईटीबीपी में कार्यरत हैं और परिवार के साथ कविनगर थानाक्षेत्र के प्रतापनगर में रहता है। शादी में स्विफ्ट कार के अलावा जेवरात आदि के साथ दहेज का पूरा सामान दिया गया था। उसके परिजनों ने शादी में 20 लाख रुपए खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के तीन दिन बाद ही पति ने दहेज में प्लॉट की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर पति ने उसे बेल्ट से बुरी तरह से पीटा। इसके अलावा ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी उसे प्लॉट और तीन लाख रुपए की खातिर प्रताडि़त करने लगे। उन्होंने दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि पीडि़ता की तहरीर पर पति प्रेमचंद्र, ससुर सत्य प्रकाश, सास, ननद निशा और शीतल के अलावा देवर रूपन व मनोज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें