फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर कब्जाया मकान, विरोध पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीओ के आदेश पर कविनगर पुलिस ने दर्ज किया केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर इलाके में बच्चों के साथ किराए पर रहने वाली महिला ने महेन्द्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति पर अपना मकान कब्जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महेन्द्र ने उसके शास्त्रीनगर स्थित मकान के ताले तोडक़र कब्जा कर लिया। पति द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और दोबारा उधर आने पर जान से मारने की धमकी दी। कविनगर पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर पीडि़ता ने सीओ सेकेंड से शिकायत की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।............... कविनगर क्षेत्र में रहने वाली जायो नकवी का कहना है कि उसके पति देवरिया में नौकरी करते हैं। वह बच्चों के साथ यहां किराए पर रहती है। उनका एक मकान शास्त्री नगर में है। जिस पर महेन्द्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति ने ताले तोडक़र कब्जा कर लिया है। आरोप है कि जब उसके पति ने मकान कब्जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी और दोबारा मकान पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता द्वारा कविनगर पुलिस से मामले की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने उसपर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीडि़ता ने सीओ सेकेंड अवनीश कुमार से शिकायत की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि महेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें