फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर रवाना हुआ सेना का जवान

विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से रवाना होती दुल्हन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव जैनाबाद निवासी प्रीतम सिंह की पुत्री नीलम यादव की शादी रात को करीरा कनीना निवासी व सैनिक वेद प्रकाश के पुत्र पंकज यादव के साथ सादगी पूर्ण संपन्न हुई । पंकज यादव आर्मी में सेवारत है । पंकज यादव अपने पिता की इकलौती संतान है। दूल्हे की शादी की वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव करीरा पहुंचे । शुक्रवार की सुबह जैनाबाद में स्कूल के ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से दुल्हन नीलम यादव के साथ पंकज यादव गांव करीरा के लिए रवाना हुए। लड़की के पिता प्रीतम यादव ने बताया कि शादी बिल्कुल सादगी पूर्ण थी। लग्न में विदा पर एक रुपया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें