फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद कराने को भाकियू भानु ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू ने मंगलवार को भारत बंद के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने कहा कि आज किसानों के लिए सरकार कानून ला रही है। कल को व्यापारी व अन्य वर्गों के लिए भी कानून लाएगी । सभी लोगों को एक जुट होकर इसका विरोध करना चाहिए । भारत बंद में सहयोग करें, जिससे सरकार कोई और कानून किसान व अन्य लोगों पर न थोपे। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू ने 8 दिसंबर को भारत बंद के विषय को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर ने कहा कि हम सभी व्यापारी भाइयों, रेहड़ी पटरी खोखा वालों से, बस, टैक्सी, ऑटो, रिक्शा सभी दुकानदार आम जनता सेहाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि मंगलवार को किसानों के भारत बंद में सहयोग दें । सभी लोग अपने घरों में रहकर किसानों की लड़ाई को मजबूत करें । यह लड़ाई किसानों की लड़ाई नहीं आप सब की लड़ाई है । आज किसानों के साथ हो रहा है कल यह सरकार आपके साथ भी इसी प्रकार के कानून लाकर आपको परेशान करने का कार्य करेगी । जिस प्रकार इस देश की सरकारों ने भारतीय आयुर्वेद की दवाओं को विदेशी ताकतों के दबाव में खत्म कर दिया। एलोपैथिक को लेकर आए। आप दे रहे हैं प्राइवेट हॉस्पिटलों का क्या हाल है? इसी प्रकार जब इस देश में खेती किसान के पास नहीं रहेगी व उद्योग पतियों के चुंगल में आ जाएगी। तो सस्ता अनाज सस्ती सब्जियां और सस्ता दूध आपको प्राप्त नहीं होगा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानु व किसानों के विभिन्न संगठन बाजारों को बंद कराने का कार्य करेंगे । उन्होंने अपील की है कि संपूर्ण भारत बंद में किसान संगठनों का साथ दें। कल को किसान आपका साथ देंगे । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, महानगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला सचिव के के पांडे, जिला उपाध्यक्ष महेश, नानक यादव, भगत यादव, विनीत कुमार, विपिन कुमार सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें