फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई चिकित्सा नीति के विरोध में आज दो घंटे सांकेतिक हड़ताल 

विज्ञापन
विज्ञापन
नई चिकित्सा नीति के विरोध में आज दो घंटे सांकेतिक हड़ताल  - 11 दिसंबर को कोरोना और इमरजेंसी को छोड़कर बंद रहेगी ओपीडी माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। नई चिकित्सा नीति के विरोध में आईएमए के डाक्टर आज मंगलवार को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखेंगे जबकि 11 दिसंबर को पूरे दिन डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि कोरोना मरीजों का इलाज और इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से मुक्त रखा गया है।  आईएमए के अध्यक्ष डा. आशीष अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा में बदलाव से आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी आपरेशन करने का अधिकार दिया जा रहा है। इसके साथ ही सभी विधा के डाक्टरों को एमबीबीएस की डिग्री दी जाएगी। इससे एलोपैथ, आयुर्वेद, होम्योपैथ में अंतर करना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा नई चिकित्सा व्यवस्था से गंभीर मरीजों को भी परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। डा. आशीष ने बताया कि केंद्र सरकार की इस नई नीति से खिचड़ी तंत्र विकसित हो जाएगा जो ना देश वासियों के लिए बुरा होगा बल्कि विदेशों में भी देश के डॉक्टरों की छवि धूमिल करेगा। डा. आशीष ने बताया कि शाम को तीन बजे से पांच बजे तक सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से सरकार को आगाह किया जाएगा कि नए कानून का विरोध किया जा रहा है। अगर सरकार ध्यान नहीं देगी तो 11 को पूरे दिन डाक्टर ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं करेंगे। इसके बाद दिल्ली आईएमए का जो निर्देश होगा उसके अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।  ------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें