फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में बंद रहेगी गोविंदपुरम अनाज मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में बंद रहेगी गोविंदपुरम अनाज मंडी - श्रमिक संगठनों ने भी बंदी के लिए कसी कमर - जिले के अन्य व्यापारिक संगठनों ने नहीं दिखाया उत्साह गाजियाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के आह्वान को लेकर समर्थन का दौर सोमवार को जारी रहा। अनाज व्यापारियों ने किसानों के समर्थन में बंद की घोषणा की है। जबकि जिले के अन्य व्यापारिक संगठनों ने भारत बंद को लेकर उत्साह नहीं दिखाया। इसके इतर श्रमिक संगठनों ने औद्योगिक क्षेत्रों में बंद की घोषणा की है। गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में फूड ग्रेंस एसोसिएशन ने बैेठक कर किसानों के समर्थन में बंद की घोषणा की। महामंत्री सुधीर गोयल मोनू ने कहा कि मंडी में करीब 125 से 150 दुकानें हैं, जो किसानों के समर्थन में बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि किसानों से ही अनाज व्यापारियों का कारोबार है। किसानों का दर्द अनाज व्यापारी ही समझ सकते हैं। केंद्र सरकार को कृषि कानूनों पर किसानों की बात को सुनाना चाहिए। बैठक में राजीव गर्ग, नरेश प्रधान, सुमित, रिक्की, कन्हैया, विजय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सीपीआईएम ने भी अपने सभी संगठनों के साथ बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। साहिबाबाद क्षेत्र के सचिव ईश्वर त्यागी ने बताया कि मंगलवार को सभी औद्योगिक क्षेत्रों में काम बंद रखा जाएगा और श्रमिक किसानों के समर्थन में यूपी गेट भी पहुंचेंगे। भारत बंद को लेकर अन्य व्यापारिक संगठनों ने इसमें शामिल न होने का निर्णय लिया। जबकि कुछ व्यापारिक संगठन बंद पर बयानबाजी से बचते हुए नजर आए। संभावना जाहिर की जा रही है कि जिले में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। ---- सोशल मीडिया पर भी छाया किसान आंदोलन : किसान आंदोलन सोशल मीडिया की सुर्खियों में भी बना हुआ है। भारत बंद के समर्थन और विरोध में लोग सोशल साइट्स पर पोस्ट अपडेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसानों को हर वर्ग खासकर युवाओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें