फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर भतीजी से ठगे 7 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के ध्यानार्थ............ - रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपियों ने परिवार के लोगों से ही किया विश्वासघात - हापुड़ एसपी से की थी शिकायत, केस ट्रांसफर होने पर विजयनगर थाने में दर्ज हुआ केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। थाना हाफिजपुर, हापुड़ के गांव भटैल निवासी रचना सागर की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने उसके चाचा ललित केन और सुनील केन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी का केस दर्ज किया है। रचना सागर का आरोप है कि आरोपी दोनों चाचा ने दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर तगादा किया तो धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ता ने एसपी हापुड़ से कार्रवाई की गुहार लगाई थी, यहां से मामला गाजियाबाद पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।................... दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक गांव भटैल निवासी रचना सागर का कहना है कि गांव में ही रहने वाले सुनील केन और ललित केन रिश्ते में उसके चाचा लगते हैं। ललित केन गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में रहता है। रचना सागर का आरोप है कि दोनों भाइयों ने 10 लाख रुपये में दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने की बात कही थी। ललित ने अपने ऊंचे रसूख का हवाला देते हुए झांसे में लिया। साथ ही वह परिवार का व्यक्ति था जिसके चलते जैसे तैसे व्यवस्था करके रकम दे दी गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने रकम गाजियाबाद पुलिस लाइन के बाहर ली थी। नौकरी न लगने पर उन्होंने तगादा किया तो दोनों आरोपी टरकाने लगे। दबाव डालने पर उक्त आरोपियों ने 3 लाख वापस कर दिए, जबकि बाकी रकम मांगने पर हत्या की धमकी दे डाली। रचना सागर का कहना है कि प्लॉट बेचकर और ब्याज पर रकम लेकर उन्होंने 10 लाख रुपए इकट्ठा किए थे। हापुड़ एसपी से लगाई थी गुहार, गाजियाबाद ट्रांसफर हुआ केस........... रचना सागर का कहना है कि उन्होंने हापुड़ एसपी कार्यालय में शिकायत देकर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, गाजियाबाद से जुड़ा होने के कारण हापुड़ पुलिस ने मामला गाजियाबाद पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद विजय नगर पुलिस ने ललित जैन और उसके भाई सुनील जैन के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुझे अपनी शादी करनी है, कार्यवाही नहीं पैसा चाहिए.......... रचना सागर का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनके चाचा भी उनके साथ विश्वासघात करेंगे। उनके पिता नहीं है और दो छोटे भाई हैं। परिवार कि सारी जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर है। रचना का कहना है कि उनकी शादी होनी थी, लेकिन रकम ठगे जाने के कारण वह भी टल गई। रचना का कहना है कि उन्हें अपनी शादी करनी है लिहाजा वह कार्रवाई नहीं पैसा वापस चाहती हैं। रचना ने विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें