फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आत्महत्या के मामले में पति समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- गत एक दिसंबर को फंदे पर लटका मिला था विजयनगर सेक्टर-9 निवासी महिला का शव - मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पति हुआ गिरफ्तार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गत एक दिसंबर को विजयनगर सेक्टर-9 में गीता (35) द्वारा ना लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति लोकेश, सास कृष्णा, ससुर रामानंद और ननद अनीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज किया है। इस संबंध में गीता के पिता तनसुख निवासी दिल्ली ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।...................... बी-5 पूर्वी गोकलपुर अमर कॉलोनी दिल्ली निवासी तनसुख का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी गीता (35) की शादी अप्रैल 2009 में विजयनगर सेक्टर-9 निवसी लोकेश के साथ की थी। शादी में उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च किये थे। तनसुख का कहना है कि जिस दौरान शादी हुई थी उस दौरान गीता गोकुलपुर क्षेत्र से निगम पार्षद थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज से असंतोष जाहिर करते हुए गीता का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। मामला हद से बढ़ने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी, जिस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने माफी भी मांगी थी। तनसुख का कहना है कि कुछ दिन माहौल ठीक चलता रहा, लेकिन बेटी के ससुरालिया अपनी आदत से बाज नहीं आए। गत एक दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि गीता की मौत हो गई है। मौके पर जाकर गीता द्वारा फांसी लगाने की बात पता चली। अन्य लड़की से थे पति के संबंध............. तनसुख का कहना है कि लोकेश के किसी अन्य लड़की के साथ संबंध थे। पता लगने पर बेटी ने यह बात उन्हें चोरी-छिपे बताई थी। बेटी ने यह भी बताया था कि लोकेश उक्त लड़की को घर पर भी लेकर आता था। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी लोकेश का पक्ष लिया था। तनसुख का आरोप है कि ससुरालियों के प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें