फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवशक्ति धाम डासना में बनेगा आध्यात्म विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना पीठ सनातन धर्म की रक्षा का मजबूत केंद्र हैं यह कहना था दिल्ली के हिंदूवादी छवि के भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का। कपिल मिश्रा बृहस्पतिवार को जगदम्बा महाकाली डासना वाली का आशीर्वाद लेने के लिये शिवशक्ति धाम डासना मंदिर पहुंचे। शिवशक्ति धाम के अधिष्ठाता यति नरसिंहानंद सरस्वती ने रुद्राक्ष की माला और चादर उढ़ाकर उनका स्वागत किया। कपिल मिश्रा का स्वागत करते हुए यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि शिवशक्ति धाम डासना में सनातन धर्म के ज्ञान और आध्यात्म का विश्वविद्यालय बनेगा। इस दौरान यति सन्यासियों के साथ आचार्य दीपक तेजस्वी, अनिल यादव,बृजमोहन सिंह, पृथ्वीराज चौहान, पीयूष सिंह तथा अन्य मन्दिर के भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें