फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने रुमाल सुंघा ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रोटली गोल चक्कर पर हुई घटना - रुमाल सुंगाते ही बेहोश हो गया चालक, एक घंटे बाद आया होश माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रोटरी गोल चक्कर पर बदमाशों ने इंदिरापुरम के मकनपुर निवासी कमलकांत को रुमाल सुंघाकर ई-रिक्शा लूट लिया। एक घंटे बाद होश आने पर कमलकांत को घटना का पता चला। पीडि़त ने कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। खास बात यह है कि पुलिस ने जहरखुरानी या लूट की बजाय घटना को चोरी में दर्ज किया है। हालांकि, पुुलिस का कहना है कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज किया गया है।................₹ गांव मकनपुर निवासी कमलकांत का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। गत 19 नवंबर की दोपहर को वह नंदग्राम चौक के पास था। इसी दौरान दो युवक ई-रिक्शा में बैठे और मोरटा चलने को कहा। कमलकांत का कहना है कि दोनों युवक बीच-बीच में ई-रिक्शा रुकवाते रहे कभी यहां तो कभी वहां घुमाते रहे। जैसे ही वह रोटरी गोल चक्कर पर पहुंचा तो एक युवक ने उसे रुमाल सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। करीब एक घंटे बाद होश आया तो बदमाश उसका ई-रिक्शा लूटकर ले जा चुके थे। इसके बाद उसने कंट्रोल रूम पर फोन किया, जिस पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने लिखवाया- लघुशंका करने गया था, ई-रिक्शा चोरी हो गया................. लूट के इस मामले को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है। पुलिस के द्वारा लिखवाई गई तहरीर में मजमून अलग है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कमलकांत रोटली गोल चक्कर के पास लघुशंका के लिए रुका। वह लघुशंका से वापस लौटा तो सड़क किनारे खड़ा उसका ई-रिक्शा चोरी हो चुका था। सिहानी गेट पुलिस का कहना है कि पीडि़त ने जो तहरीर दी, उसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर मनमाफिक तहरीर लिखवाकर चोरी का केस दर्ज किया गया है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें