फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में लिफ्ट देकर लूट की फिराक में घूम रहे 4 बदमाश दबोचे

विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए लुटेरे गैंग के बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नोट : बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर के ध्यानार्थ फोटो सहित............. - मुखबिर की सूचना के बाद नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा गैंग - आरोपियों के कब्जे से ओला कैब, आई-20 कार व चार चाकू बरामद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने कैब में लिफ्ट देने के बहाने सवारियों से लूटपाट की फिराक में घूम रहे लुटेरे गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आई-20 कार, ओला कंपनी की वैगनआर व चार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक लुटेरा गैंग दिल्ली-एनसीआर में वारदात करता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की सुरागरसी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सभी बदमाशों को जेल भेजा जाएगा।.............. नगर कोतवाल संदीप सिंह के मुताबिक बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी कि दो कारों में सवार चार बदमाश लूटपाट के इरादे से चिपियाना फाटक के पास खड़े हैं। सूचना के बाद सिविल लाइन चौकी पुलिस को मौके पर भेजकर बदमाशों की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस को देख आई-20 व वैगनआर कार सवार बदमाश भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर के बांग इटेडा निवासी सौरभ यादव, दीपक पुडी, थाना डिबाई बुलंदशहर के गांव खेलपुर निवासी संदेश कुमार तथा थाना नरसैना बुलंदशहर के गांव बुकलाना निवासी अमरजीत के रूप में हुई है। दोनों कारों में सवारी बैठाकर करते लूटपाट............. नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों से बरामद ओला कैब दीपक पुंडीर की और आई-20 कार सौरभ की है। आरोपी बरामद कैब व कार में लोगों को लिफ्ट देकर बैठाते और सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट के बाद छोड़ देते थे। विरोध करने पर चाकू डराने-धमकाने के काम आता। आरोपियों ने हापुड़ और मेरठ व गौतमबुद्धनगर के रास्तों पर इस तरह की कई घटनाएं करने की बात कबूली है। आरोपियों द्वारा बताई गईं घटनाओं को पुलिस द्वारा तस्दीक किया जा रहा है। साथ ही गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें