फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा विक्रेता मंडल चुनाव के लिए नामांकन, 27 को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा विक्रेता मंडल चुनाव के लिए नामांकन, 27 को मतदान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए नामांकन किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव 27 नवंबर को कराया जाएगा। चुनाव में राकेश मोहन सिंघल और अतुल जैन के पैनल किस्मत आजमा रहे हैं। नामांकन पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय मेरठ में जमा कराए गए। डिप्टी रजिस्ट्रार दिलीप गुप्ता ही निर्वाचन अधिकारी हैं। अतुल कुमार जैन पैनल की ओर से सात पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। अध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार जैन, उपाध्यक्ष पद के लिए सुबोध गुप्ता,महामंत्री पद के लिए राजकुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए इंद्रमोहन, मंत्री पद के लिए अमरीश जैन बंटू, सदस्य पद के लिए अनुराग अग्रवाल और राजीव मंगल ने नामांकन किए। सतीश बंसल ,प्रवीन जैन ,गौरव मिगलानी, संजय गोयल ,और विजय कुमार गुप्ता ने जैन पैनल के समर्थन में वापस लिया। दूसरे पक्ष की ओर से केवल 7 पदों के चुनाव में से केवल 6 पदों पर नामांकन पत्र भरे गए। राकेश मोहन सिंघल अध्यक्ष पद के लिए, महामंत्री पद के लिए मधुकर सिंघल, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश गर्ग, मंत्री पद के लिए राजेश गोयल, सदस्य पद के लिए दिनेश जैन ने नामांकन किया। नई कार्यकारिणी के लिए 303 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान 27 नवंबर को बुलंदशहर रोड औद्यौगिक क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया मेन्युफैक्चरर्स कार्यालय पर होगा। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने लिए लोहा विक्रेता मंडल ने प्रशासन से सहयोग करने की अपील की। दोनों पैनल के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीतने के लिए मतदाताओें से संपर्क साधने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें