फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूरों को रौंदा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर सोमवार देर शाम खेत से मजदूरी कर वापस साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे दो मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया और शव पोस्टमार्टम को भेजे। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द निवासी 45 वर्षीय नन्ने खां पुत्र गनी खां और 24 वर्षीय रिंकू पुत्र रामगोपाल मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया गया कि सोमवार देर शाम दोनों लोग खेत पर मजदूरी खत्म कर साइकिल पर सवार होकर गांव के लिए जा रहे थे। जब वह दिल्ली-बदायूं हाईवे पर काली मंदिर के निकट पहुंचे तो किसी अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी वहां से अपना वाहन लेकर भाग निकला। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।   कोट पीडि़त परिवार की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। - रूस्तम सिंह, दौलतपुर चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें