फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से निगम ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बीच साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से निगम ने हटाया अतिक्रमण - सड़क किनारे अवैध तरीके से झुग्गी और रेहडी-पटरी लगने पर कार्यवाही - पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम का चला अभियान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी और अवैध दुकानें व झुग्गी झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान चला। लिंकरोड थाना पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने जमकर विरोध भी किया। जहां पुलिसबल ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। बुधवार को भी टीएचए के विभिन्न इलाकों में सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।  वसुंधरा जोन प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि प्रवर्तन विभाग की टीम के साथ सुबह दस बजे से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार के सौर ऊर्जा मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़कर आगे बढ़े तो कड़कड़ मॉडल के पास लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस बल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। बताया कि वसुंधरा लाल बत्ती चौराहे से लेकर कड़कड़ माडल तक जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। इससे पहले रविवार को ही इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों से लाउडस्पीकर के जरिए अपील की गई थी। लेकिन किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया। लोगों का आरोप है कि कोरोना काल में आर्थिक तंगी के बीच नगर निगम ने दुकानें व झुग्गियां हटवा दीं।  --------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें