फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बिल्डर से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर पांच निवासी बिल्डर से बाइक सवार एक बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। जब तक उन्होंने शोर मचाया आरोपी तेजी से फरार हो गया। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेंद्रनगर सेक्टर पांच में संजीव गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। वह बिल्डर हैं। उनके बेटे ने बताया कि वह घर के बाहर शाम करीब साढे छह बजे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर एक व्यक्ति आया और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। जब तक संजीव कुछ समझ पाते आरोपी तेजी से फरार हो गया। पीडि़त अंधेरा होने के कारण बाइक और उसका नंबर नहीं देख सके। पीडि़त ने ऑनलाइन साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें