फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की कवायद से इंदिरापुरम में दूर होगा करंट का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की कवायद से इंदिरापुरम में दूर होगा करंट का खतरा - सेंट्रल वर्ज में खुले बिजली के तारों का सुरक्षा प्लेट से किया जाएगा कवर अमर उजाला इंपैक्ट माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम में नौ जगह पर क्षतिग्रस्त केबल और गायब सुरक्षा प्लेटों को लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमर उजाला ने 16 नवंबर के अंक में सेंट्रल वर्ज में खुले पड़े बिजली के तार से हादसे का खतरा, जीडीए अधिकारी बेखबर हैडिंग से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने करीब आठ लाख रुपये के टेंडर की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।  यह था पूरा मामला ः इंदिरापुरम में सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था का अमर उजाला ने जायजा लिया था। इसमें सुचेता कृपलानी मार्ग समेत अन्यों जगह की सेंट्रल वर्ज में बिजली के तार खुले पड़े नजर आए। जबकि सुचेता कृपाली मार्ग पर जीडीए की स्ट्रीट पोल पर सेफ्टी कवर  भी गायब मिले थे। उससे बिजली के तार बाहर निकल रहे थे। यही खतरा ज्ञानखंड, न्यायखंड और अन्य इलाकों में बना हुआ है। अमर उजाला ने इस बड़े खतरे को प्रमुखता से प्रकाशित कर जीडीए अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद जीडीए अधिकारियों ने आठ लाख रुपये की लागत के टेंडर को डालने की प्रक्रिया तेज कर दिया है। जीडीए के अधिशासी अभियंता (विद्युत विंग) अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इंदिरापुरम में नौ जगहों पर बिजली केबल की फिटिंग के लिए और गायब प्लेटों को कवर करने के लिए टेंडर डाला जा रहा है। अगले एक-डेढ़ हफ्ते में प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। स्ट्रीट पोल की प्लेटों को लगभग लगा दिया गया है। कुछ जगहों पर भी बची हें उन्हें जल्द लगवा दिया जाएगा। --------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें