फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपशहर प्रकरण: 15 हजार का इनामी मुबीन पुलिस को दे रहा चकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता की आत्महत्या के तीसरे नामजद आरोपी 15 हजार के इनामी मुबीन की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार खाक छान रही है। लेकिन, आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस मुख्य आरोपी कमरूद्दीन और प्रधान पुत्र अबरार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि गत सोमवार को अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएएलएलबी की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के आरोप के आधार पर बताया गया था कि पीडि़ता के साथ गत माह गांव निवासी एक आरोपी ने पहले निकाह का झंासा देकर दुष्कर्म किया और फिर उसके साथियों ने भी उसकी अश£ील वीडियो बना ली थी। जिसके बाद उन्होंने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीडि़ता ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कमरूद्दीन को सोमवार देर रात ही दबोच लिया था। जबकि, फरार चल रहे  ल'छमपुर प्रधान के पुत्र 15 हजार के इनामी अबरार को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ़ अड्डे से गिरफ्तार किया था। वहीं, अभी तक दूसरा 15 हजार रुपये का इनामी मुबीन निवासी छर्रा जनपद अलीगढ़ अभी भी फरार है। मुबीन मामले के मुख्य आरोपी कमरूद्दीन का रिश्तेदार भी है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कोट जल्द ही तीसरे नामजद आरोपी मुबीन को पकड़ लिया जाएगा। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। - अरुणा राय, अनूपशहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें