फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद प्रकरण: फरार दंपति का चार दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एससी वर्ग की दुष्कर्म पीडि़ता किशोरी की जलाकर हत्या के मामले में इनामी आरोपी दंपति को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जबकि, बृहस्पतिवार को एसएसपी आरोपी दंपति पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके हैं। वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को दबोचने में विफल साबित हो रही है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीडि़ता किशोरी के पिता ने बताया था कि उसकी पुत्री और परिजनों पर दुष्कर्म मामले में फैसले का दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण आरोपियों ने मंगलवार सुबह उसके घर में घुसकर पीडि़ता की पुत्री पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। उसकी उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी संजय, उसकी पत्नी काजल, बनवरी, बदन सिंह, वीर सिंह, जसवंत सिंह और गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही संजय और उसकी पत्नी काजल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जबकि, अन्य सभी नामजद आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार दंपति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें