माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी विश्व संविधान और संसद एसोसिएशन यानी डब्ल्यूसीपीए के विशेष सलाहकार नियुक्त किये गये हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा ग्लेन टी मार्टेन ने कर्नल टीपी त्यागी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी। टीपी त्यागी ने बताया कि डा ग्लेन टी मार्टेन ने दो तीन बार सैनिक संस्था के वेबीनार मे भाग लिया था उसके बाद उन्होंने संस्था के कार्य और टीपी त्यागी के कार्य से प्रभावित होकर उनको राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को एसोसिएशन का विशेष सलाहकार नियुक्त किया है। इस एसोसिएशन का गठन 1958 में हुआ था। डब्ल्यूसीपीए यूएनओ की तर्ज पर बनाया गया है। एसोसिएशन अभी तक अमेरिका , इंग्लेंड , स्पेन , थाईलेंड , उगांडा , लिबिया , भारत आदि में सेशन आयोजित कर चुका है। एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष अमेरिका के डा ग्लेन टी मार्टेन हैं।