फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकर मार्ट में फरवरी से खुलेंगी दुकानें, मल्टीमीडिया शो-म्यूजिकल फाउंटेन बनाएगा खास

विज्ञापन
मधुबन बापूधाम योजना में बुनकर मार्ट का तेजी से चलता निर्माण कार्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः जीडीए जनवरी में बुनकर मार्ट का जारी करेगा आंशिक कंप्लीशन सर्टिफिकेट, फिर पहले दुकानों को खोलने की होगी कवायद - मल्टीमीडिया शो-म्यूजिकल फाउंटेन पर खर्च होंगे 4.64 करोड़ प्रद्युम्न उपाध्यय गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में निर्माणाधीन बुनकर मार्ट के निर्माण ने रफ्तार पकड़ी है। प्राधिकरण की ओर से बुनकर मार्ट खोलने के लिए जनवरी में आंशिक कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद प्राधिकरण की सबसे पहली कवायद बुनकर मार्ट में फरवरी से दुकानें खोलने की होगी। जबकि बुनकर मार्ट का पूरा काम जून 2021 तक पूरा होगा। बुनकर मार्ट को और खास बनाने के लिए प्राधिकरण की ओर से म्यूजिकल फाउंटेन के साथ मल्टीमीडिया शो की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। अक्षरधाम की तर्ज पर बनने वाले म्यूजिकल फाउंटेन और मल्टीमीडिया शो से बुनकर मार्ट की सुंदरता में इजाफा होने के साथ उसके प्रति आसपास के क्षेत्रों का आकर्षण और बढ़ेगा।मल्टीमीडिया शो-म्यूजिकल फाउंटेन के निर्माण पर 4.64 करोड़ खर्च किए जाएंगे। मल्टीमीडिया शो में लेजर और डिजिटल तकनीक के माध्यम से लोगों को विभिन्न थीम पर आकर्षक शो देखने को मिलेंगे। रोशनी और संगीत से सराबोर म्यूजिकल फाउंटेन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। ऐसे में शहरवासी बुनकर मार्ट में पारंपरिक हस्तशिल्प के सामान की खरीदारी के साथ मनोरंजन का आनंद भी ले सकेंगे। बुनकर मार्ट का निर्माण कार्य पूरा करने की पहले जून 2020 की समयसीमा तय की गई थी। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते बुनकर मार्ट का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया। मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही जीडीए ने सितंबर में फिर से बुनकर मार्ट का निर्माण कार्य शुरू किया है। बीते दिनों जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बुनकर मार्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद जीडीए अधिकारियों ने सबसे पहले बुनकर मार्ट की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। जनवरी तक दुकानों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आंशिक कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद फरवरी से दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बुनकर मार्ट के जरिए प्रदेश के बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। ऐसे में बुनकरों का सपना जल्द साकार होने वाला है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि बुनकर मार्ट का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण की तैयारी पहले दुकानों का काम पूरा कर आंशिक कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने की है। फिर जून 2021 तक बाकी शेष काम पूरा कर लिया जाएगा। -------------- बुनकर मार्ट में पांच गुना बड़ा होगा ऑडिटोरियमः बुनकर मार्ट को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए जीडीए की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुनकर मार्ट में पहले ऑडिटोरियम 2773 वर्ग मीटर में बनाया जाना था, अब ऑडिटोरियम और कन्वेंशन हॉल के साइज को पांच गुना बढ़ाकर 13740 वर्ग मीटर किया गया है। प्राधिकरण की ओर से तैयार करें गए नए प्लान में म्यूजियम और होटल के डिजाइन को खत्म करने के साथ फूड कोर्ट, दुकानें, बुनकर मार्ट आवासीय और सर्कुलेशन एरिया को भी कम किया गया है। दूसरी ओर 1740 वर्ग मीटर में बन रहे एक्सपो मॉल का क्षेत्र बढ़ाकर 6080 वर्ग मीटर किया जाएगा। शहर के अन्य ऑडिटोरियम के मुकाबले बुनकर मार्ट के ऑडिटोरियम का क्षेत्र कम है। ---------------- बुनकर मार्ट से प्राधिकरण की आवासीय योजना को होगा लाभः जीडीए की ओर से बुनकर मार्ट का 75 फ़ीसदी के करीब काम पूरा किया जा चुका है। नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड से सटे बुनकर मार्ट की कनेक्टिविटी सीधे गोविंदपुरम से है। ऐसे में बुनकर मार्ट में सीधे आसानी से पहुंचा जा सकता है। बुनकर मार्ट से सबसे ज्यादा लाभ जीडीए की आवासीय योजनाओं को होगा। बुनकर मार्ट से सटे समाजवादी आवास, प्रधानमंत्री आवास, एलआईजी आवास के साथ पास ही भूखंड की योजना होने से योजना को भी लाभ मिलेगा। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें