फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार की छत पर शरारती युवकों ने छोड़े पटाखे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।नगर कोतवाली क्षेत्र में शरारती युवकों ने बुधवार देर रात कालाआम से भूड़ की ओर जाने वाली दिल्ली रोड पर चलती कार की छत पर पटाखे रखकर छोड़े। युवकों को इस दौरान न पुलिस का खौफ था न किसी हादसे का डर था। इसी दौरान किसी ने युवकों की वीडियो बना ली। जो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में एसएसपी ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद रंग की कार काला आम चौराहे से भूड़ चौराहे की तरफ जा रही है। कार में चार से पांच युवक है, जो बिना खिड़की खोले शीशों में से बाहर की तरफ निकले हुए है। यह युवक कार की छत पर पटाखे रखते हैं और आग लगा देते हैं। जिसके बाद छत पर पटाखे फूटते हैं। वीडियो बनाने वाले ने इन कार सवारों की करीब चार से पांच वीडियो बनाई है। सबसे बड़ी वीडियो 13 सेकंड की है। यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए एसएसपी संतोष कुमार सिंह तक भी पहुंची। उन्होंने नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी को मामले की जांच सौंपी। जांच में वीडियो दिल्ली रोड का निकला है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कार की भी पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि कार में कौन युवक थे। कार के मालिक का नाम अभी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें