फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान ने अगौता पुलिस पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर यातायात पुलिस में ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान ने अगौता थाना पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने एसएसपी को पत्र भेजकर मामले में अगौता पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि पहले उसके रिश्तेदार को छोडऩे के एवज में 25 हजार की मांग की, बाद में पांच हजार रुपये लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। अगौता थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी अमजद रशीद पुत्र जमीर खां ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उसने बताया कि वह प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) का जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती नगर यातायात पुलिस में है। गत 14 नवंबर को उसके फुफेरे भाई का पड़ोस के ही गांव निवासी एक व्यक्ति से खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके फुफेरे भाई को उठा कर थाने ले गई। उसने जब तहरीर दी तो पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। बताया कि वह शाम को ड्यूटी समाप्त कर अगौता थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी और सिपाहियों ने उसके भाई को छोडऩे की एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उसके साथ अभद्रता कर बाहर निकाल दिया गया। पीडि़त ने बताया कि बाद में थाना पुलिस ने उसके फूफा से पांच हजार रुपये लिए और फुफेरे भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीडि़त ने मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें