बुलंदशहर।जिले में बुधवार को 37 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 37 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 5023 केस हो गए हैं। अब तक कुल 4645 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 78 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 300 लोगों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र के सुशीला विहार, वहलीमपुरा व शेख सराय में दो-दो और राधानगर, आवास विकास, ब्रहमानपुरी में एक-एक व कोतवाली देहात में डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही दानपुर में 13, खुर्जा में तीन, डिबाई में दो, नरौरा में दो, जहांगीराबाद में दो, अनूपशहर में दो, अरनियां में एक, बीबीनगर में एक और पहासू क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।