फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एसडीआरएफ के पहले बैच का एनडीआरएफ में शुरू हुआ प्रशिक्षण

विज्ञापन
एनडीआरएफ में शुरू हुआ यूपी एसडीआरएफ का 68 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में यूपी एसडीआरएफ के 120 जवानों का 68 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कमला नेहरुनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ के पहले बैच का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ के पहले बैच में उत्तर प्रदेश पुलिस के 120 जवान 68 दिनों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स तीन चारणों में पूर्ण किया जाएगा। पहले चरण में बेसिक आपदा प्रबंधन जिसमें एमएफआर, सीसीएसआर, एक्वेटिक डिजास्टर रिस्पांस, सीबीआरएन और रोप रेस्क्यू कोर्स चलेगा। दूसरे चरण में स्कूल सेफ्टी, आपदा प्रबंधन में प्रयोग लाए जाने वाले उपकरणों जैसे ऑक्सि फ्यूल कटिंग, बोट मेंटेनेंस व उपकरणों की हैंडलिंग व उनकी मेंटेनेंस का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। तीसरे चरण में स्कूल सेफ्टी एडवांस और बोरवेल रेस्क्यू का तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर एनडीआरएफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपदा प्रबंधन में एक ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें