फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग रिपब्लिक में छतों पर बनी होंदी में छठ पूजा करेंगे बिहार पूर्वांचल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक की विभिन्न सोसायटी ने छह पूजा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुछ सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोसायटी की सबसे ऊपरी फ्लोर की छत पर होंदी बनवा दी है, जिससे महिलाओं को पूजा करने में कोई दिक्कत न हो। स्वीमिंगपूल को बंद रखा गया है। उसके स्थान पर टब में बैठकर महिलाएं पूजा करेंगी। सभी महिलाएं अपने-अपने टब लेकर आएंगी और एक स्थान पर पूजा करेंगी। साथ ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का विशेष ध्यान रखेंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर सोसायटी ने विशेष सतर्कता बरती है। लोगों को सैनिटाइज भी किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण छह समिति के पदाधिकारियों को सीआइपीएल से सामूहिक रूप से छह पूजा कराने की अनुुमति नहीं मिली है। इसके बाद कमेटी के लोगों ने अपनी-अपनी सोसायटी में ही पूजा करने की तैयारी की है। अधिकतर सोसायटी के एओए के पदाधिकारियों ने अपने स्तर से व्यवस्था कराई है, जिससे लोगों को पूजा करने के लिए बाहर न जाना पड़े। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना का डर अभी कम नहीं हुआ है। सरकार से भी सामूहिक पूजा को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं आई है। इसलिए सुरक्षा के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। क्रासिंग रिपब्लिक में रहने वाले करीब दो हजार परिवार अपनी सोसायटी में ही पूजा करेंगे। कुछ लोग पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव चले गए हैं। -- हमने अपनी सोसायटी के लोगों को छठ पूजा करने के लिए सबसे ऊपर फ्लोर की छत पर पानी की होंदी बनाई है। उसकी गहराई दो फिट रखी गई है। सभी लोग सामूहिक रूप से छत पर पूजा अर्चना कर सकेंगे। कोरोना को लेकर डर बना हुआ है। इसलिए सभी लोग अपनी अपनी सोसायटी में सुरक्षित रहकर पूजा अर्चना कर सकेंगे। डा. नवनीत पांडे, महासचिव प्रोव्यू लेबोनि -- छठ पूजा के लिए हमने बाहर से एक गीतकार बुलाया है। जो छठ पूजा में समां बांधेगा। सभी सोसायटी में छठ पूजा करने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने टब लेकर स्वीमिंगपूल के पास आकर बैठकर पूजा करें। स्वीमिंग पूल को बंद रखा जाएगा। सभी महिलाएं एवं पूजा करने वाले लोग टब में बैठकर या खड़े होकर पूजा करेंगे। अजय ठाकुर, अजनारा -- हम लोग सामूहिक रूप से पूजा कराने के लिए सीआइपीएल से अनुमति लेने के लिए गए थे, लेकिन कोरोना के कारण हमें अनुमति नहीं मिली। हम लोगों ने विभिन्न सोसायटी के छतों पर होंदी बनाई गई हैं, वहीं पर सभी लोग पूजा अर्चना करेंगे। लोगों से भी अपील की गई है कि वह इस बार ज्यादा भीड़ न जोड़ें। सोसायटी में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा करेंगे। अनिल कुमार चौरसिया, महासचिव क्रासिंग रिपब्लिक छठ पूजा समिति -- सोसायटी के अंदर छठ पूजा कराने के लिए व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वह पानी में खड़े होने के लिए स्वयं की व्यवस्था करें। क्योंकि कोरोना के कारण साथ पानी में खड़ा नहीं होगा। इसलिए स्वीमिंगपूल को भी बंद रखा जाएगा। टब रखकर सभी लोग ऊपरी टावर की छत पर पूजा करेंगे। सभी से कोरोना के नियमों को फालो करने की अपील भी की गई है। सुरश चंद, अध्यक्ष एसोटेक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें