फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के तहत मनाया जाए छठ पर्व 

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो लगा लें....... कोविड प्रोटोकाल के तहत मनाया जाए छठ पर्व  - हिंडन छठ घाट के पास बनेगा अस्थाई अस्पताल  - अधिक भीड़ वाले स्थानों पर तैनात होगी एंबुलेंस  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद।  छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को छठ आयोजन समितियों के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें उन्होंने छठ पर्व को कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाने के निर्देश दिए और समिति के सदस्यों से अपील की है कि इस वर्ष कोरोना काल के चलते कम से कम श्रद्धालु ही छठ घाटों पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से पूर्व ही छठ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली जाएं। हिंडन छठ घाट पर दस बेड का अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा।  मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम व पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों पर व्यवस्था पूरी कर ली जाएं। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी की सफाई व समय रहते पानी की व्यवस्था के लिए कहा गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी घाटों के आसपास लाइनों को ठीक कर लिया जाए और प्रकाश की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि उनके द्वारा वहां पर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाकर रखी जाए और उसके संबंध में पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने छठ पूजा समिति के सदस्यों से अपील की है कि जिले में अभी कोरोना के संक्रमण का खतरा टला नहीं है। इसके चलते सभी नागरिक छठ पूजा के त्योहार को कोरोना के दृष्टिगत रखते हुए बहुत ही सुरक्षित होकर हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से मनाएं। घर से बाहर निकलने पर सभी मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। सभी घाटों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि हो सके तो छठ पूजा घर पर रहकर ही मनाएं, बहुत जरूरी हो तभी घाटों पर जाएं। बैठक में एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह आदि रहे। बनेगा अस्थाई अस्पताल, तैनात होगी एंबुलेंस  सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि हिंडन छठ घाट के पास दस बेड का अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें रोटेशनवाइज डाक्टर सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुरादनगर में गंगनहर, लोनी एवं मोदीनगर के अलावा हिंडन पर भी एंबुलेंस तैनात की जाएगी। इससे अगर जरूरत पड़ी तो मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया जा सके।  -------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें