कोरोना के पूरे आंकड़े न देने का आरोप, पीएमओ-सीएमओ को ट्वीट
- कारवां अध्यक्ष का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर आंंकड़े छुपाने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर गाजियाबाद प्रशासन द्वारा जारी की गई कोरोना मरीजों की सूची में कौशांबी के आंकड़े छुपाने का आरोप लगा है। कारवां अध्यक्ष ने पीएमओ, सीएमओ व प्रमुख सचिव को ट्वीट कर आंकडे छुपाने का शिकायत की है।
कारवां अध्यक्ष विनय कुमार मित्तल का आरोप है कि एमएच एंड एफडब्ल्यूए वेबसाइट पर प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची में आंकड़े छुपाए गए हैं। इनमें कौशांबी के कुछ मामलों को नहीं जोड़ा गया है। इससे कोरोना मरीजों की गाजियाबाद में संख्या कम हो जाती है। जबकि कारवां की तरफ से कोरोना मरीजों के बारे में पूरी जानकारी समय-समय पर दी गई थी। उन्होंने पीएमओ, सीएमओ और प्रमुख सचिव को ट्वीट कर इसकी शिकायत की है।
-------------------------
सुमित कुमार