फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बंद रही आरटी-पीसीआर लैब, सैकड़ों सैंपल जांच के लिए अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। दीपावली में अवकाश पर छुट्टी रद्द होने के बावजूद लैब में कार्यरत स्टाफ छुट्टी पर चला गया। इसके चलते दो दिन से जिला एमएमजी अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब बंद पड़ी है। लैब बंद होने से सैकड़ों सैंपल की जांच भी नहीं हो सकी।  जिला एमएमजी अस्पताल में ही आरटी-पीसीआर लैब संचालित की गई। लैब की शुरूआत 15 अगस्त से की गई। वर्तमान में आरटी-पीसीआर लैब में तीन शिफ्ट में प्रतिदिन 550 सैंपल की जांच की जा रही है। हालांकि दावा किया गया कि बीते रविवार को कुछ समय के लिए लैब संचालित की गई। जबकि दीपावली पर पूरे दिन लैब बंद रही। इस कारण से मरीजों की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिल सकी। - फिर से बन सकती है वेटिंग की समस्या किसी तरह जिले में कोरोना सैंपल की वेटिंग को समाप्त किया गया था। अब दो दिन तक लैब बंद होने से सैकड़ों सैंपल की जांच नहीं होने से वेटिंग की समस्या आएगी।  - लैब कर्मियों पर होगी कार्रवाई जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनुराग भार्गव का कहना है कि आरटी-पीसीआर लैब बंद होने की जानकारी मिली थी। लैब दीपावली के दिन बंद रही। कोरोना काल में अवकाश रद्द होने के बावजूद कर्मचारी लैब से गायब थे। यह गंभीर मामला है। लैब में कार्यरत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें