फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के बाद सोसायटियों में छठ पर्व मना सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच के बाद सोसायटियों में छठ पर्व मना सकेंगे श्रद्धालु - शिप्रा सनसिटी समेत अन्य जगह पर लगेगा कोरोना जांच कैंप - थर्मल स्क्रिनिंग और मास्क लोगों के लिए होगा अनिवार्य माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। छठ पर्व के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं को प्रशासन से जल्द ही अनुमति मिलने का इंतजार है। हिंडन समेत 53 घाटों पर साफ-सफाई का कार्य तेज हो गया है। टीएचए की सोसायटियों में कोरोना के दौरान पर्व मनाने के लिए कई तरह के बदलाव और इंंतजाम किए जा रहे हैं। इंदिरापुरम शिप्रा सनसिटी समेत अन्य सोसायटियोंं में छठव्रती महिला और एक अन्य को कैंप में कोरोना जांच के बाद ही पूजा-पाठ की अनुमति होगी।   कोरोना महामारी की वजह से इस बार कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। इसको लेकर शिप्रा सनसिटी सोसायटी में छठ व्रतियों के लिए कोरोना कैंप लगाया जाएगा। पार्षद संजय सिंह ने बताया कि कैंप में छठव्रती महिला और एक अन्य का टेस्ट किया जाएगा। यदि रिपोर्ट नेगेटिव आई तो महिला को पूल में पूजा-पाठ करने दी जाएगी। इसके अलावा पूल में सिर्फ दो लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। मोहन नगर की सेवियर पार्क सोसायटी में अजय ओझा ने बताया कि इस बार सोसायटी में 30-30 फुट के दो पूल बनाए जाएंगे। जिससे लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा कर पाएं। साहिबाबाद के गोल पार्क में एसपी सिंह का कहना है कि वेदी के पास सिर्फ छठव्रती को जाने दिया जाएगा। बाकी परिवार के लोग पार्क के दूसरी तरफ रहेंगे। सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान मदद के लिए एक अन्य को ही जाने देंगे। वहां पर मंगलवार से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। प्रशासन समेत अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी भी दी जा चुकी है।  परिचर्चा ः - सोसायटी में छठ पर्व इस बार भी धूमधाम से होगा। कोरोना संक्रमण के लिए जांच कैंप लगाकर पूजा करने वालों का चेकअप होगा। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी उसे ही पूजा करने की अनुमति होगी। पॉजिटिव रिपोर्ट वाले को घर भेज दिया जाएगा। एक परिवार से दो लोगों को ही इस पूजा करने दिया जाएगा। संजय सिंह, शिप्रा सनसिटी- इंदिरापुरम   - कोरोना को देखकर सोसायटी में 30-30 फुट के दो अस्थाई पूल बनाए जाएंंगे। जिसमें सभी श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े होकर अपनी पूजा विधि-विधान से कर सकें। हमारी सोसायटी में 30 से 40 लोग छठ पर्व मनाते हैं। सभी ने अभी से व्रत रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अनामिका ओझा, सेवियर पार्क सोसायटी मोहन नगर - मैं हर बार परिवार के साथ खोड़ा के पास हिंडन घाट पर छठ पर्व मनाती थीं। लेकिन इस बार अनुमति मिलने में देरी हो रही है। इसीलिए मैंने घर पर ही पर्व की तैयारी कर ली है। कल सुबह नहाय -खाए के साथ मेरा व्रत शुरू हो जाएगा। इसके बाद खरना शुरू होगा। मैं सभी को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के बारे में जागरूक भी कर रही हूं। निधि शर्मा  - हम सभी सोसायटी की महिलाएं हर बार एक एक साथ एकत्रित होकर छठ मनाने के लिए जाती थीं। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से योजना नहीं बन पाई है। सभी लोग अकेले ही जाकर पार्क में बने पूल में पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगे। सीमा शर्मा   - राजेंद्र नगर गोल पार्क में इस बार छठ पर्व तो होगा, लेकिन वेदी के पास सिर्फ छठवृति को ही जाने की अनुमति होगी। बाकी परिवार के लोग वेदी से दूर खड़ें रहेंगे। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी छठव्रती के साथ एक अन्य को ही पार्क में आने दिया जाएगा। खांसी-जुखाम और बुखार वाले को कोविड की वजह से सख्त मना किया गया है। कुसुम सिंह इस बार भी वार्तालोक सोसायटी में छठ पूजा करने की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना के चलते पूरी सावधानी के साथ पूजा की जाएगी। किरण -------------------------------   सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें