फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन घाट पर छठ मनाने की अनुमति का इंतजार, सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन घाट पर छठ मनाने की अनुमति का इंतजार, सीएम को भेजा पत्र - पुरबिया जनकल्याण परिषद ने मुख्यमंत्री से की जल्द अनुमति देने की मांग माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  छठ पर्व की तैयारियों में जुटे लोगों को अभी तक प्रशासन से अनुमति न मिलने के बाद समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पदाधिकारी ने ई-पत्र भेजकर आयोजन की जल्द अनुमति देने की मांग की है। समिति का कहना है कि छठ पर्व को लेकर कई तरह की तैयारियां होती हैं। उन्हें पूरा करने में समय लगेगा।  पुरबिया जनकल्याण परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि बीते हफ्ते समिति के लोग एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह से मिले थे। इस बीच छठ पर्व की तैयारियां और प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग, चिकित्सा समेत अन्य विभागों से व्यवस्था बनवाने पर भी मांग पत्र सौंपा था। बैठक में एडीएम सिटी ने जल्द अनुमति मिलने का भरोसा दिया था। लेकिन अभी तक कोई परमिशन नहीं मिली है। इस वजह से हिंडन घाट पर आयोजन को लेकर कोई तैयारी नहीं हो सकी है। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ई-पत्र भेजकर अनुमति के लिए प्रशासन को निर्देश देने का निवेदन किया। पत्र में कहा गया कि गाजियाबाद जनपद में बिहार के लाखों लोग निवास करते हैं। जबकि छठ पर्व बिहार का मुख्य पर्व होता है। प्रतिवर्ष प्रशासन की तरफ से सभी व्यवस्थाएं कराई जाती थीं। लेकिन इस बार अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को कोविड-19 से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए छठ पूजा के आयोजन की स्वीकृति प्रदान की जाए।  ------------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें