वैशाली के नौ पार्कों में लगीं एलईडी लाइटें
- पार्षद कोटे से पार्कों में दूर हुआ अंधेरा
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वैशाली के नौ पार्कों में रविवार को एलईडी लाइटें लगने के बाद छाया अंधेरा दूर हो गया। पार्षद कोटे से नगर निगम ने इन लाइटों को लगवाया है। स्थानीय लोगों को सुबह और शाम के समय टहलने में दिक्कत हो रही थी।
पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि लोगों की शिकायत पर एलईडी लाइटें लगवाकर पार्कों में अंधेरा दूर करा दिया गया है। कई दिनों से पार्कों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं। इसका फायदा उठाकर बाहर के असामाजिक तत्व में पार्क में आ जाते थे। जिससे स्थानीय लोगों को असुरक्षा होती थी। रविवार की शाम लोगों ने पार्क में पार्षद का आभार प्रकट किया। इस बीच अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, श्याम सुंदर सिंह, केएल शर्मा, भूपेंद्र, एसएन शर्मा, आरके पांडे, जय, सुभाष राय, विजय मलिक, अभिषेक, कनिष्क बनर्जी, आरके त्रिपाठी, उमेश, नारायण, विमला, विरेंदर, अवधेश मिश्रा, विश्वास चौधरी, एसके गोयल, मिठन लाल, राजेंद्र, आरके गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
-----------------------------
सुमित कुमार