फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
अवंतिका की मुख्य रोड का शुरू हुआ निर्माण कार्य, लोगों को मिली बड़ी राहत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजालाः खबर का असर सबहेडः अवंतिका फेस-एक व अवंतिका विस्तार को जोड़ने वाली मुख्य रोड का डेढ़ साल बाद शुरू हुआ निर्माण, अवंतिका विस्तार से हुई शुरुआत - सड़क निर्माण होने से दो कॉलोनियों की बड़ी आबादी को मिलेगी राहत, अमर उजाला ने लगातार उठाई लोगों की आवाज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। डेढ़ साल बाद अवंतिका कॉलोनी फेस-एक और अवंतिका विस्तार की मुख्य सड़क के निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण की शुरुआत अवंतिका विस्तार से हुई है। अवंतिका विस्तार में करीब 200 मीटर सड़क का निर्माण कार्य हो चुका है। ऐसे में माह के आखिर तक मुख्य रोड का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। दो कॉलोनियों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से करीब 10 हजार लोगों को राहत मिलेगी। सड़क निर्माण से पहले मुख्य सड़क में हुए बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का काम किया गया। मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बीते करीब डेढ़ साल से लोग अवंतिका कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण की राह देख रहे थे। अमर उजाला ने सड़क निर्माण न होने से लोगों को होने वाली परेशानी को लगातार उठाकर प्राधिकरण अधिकारियों तक पहुंचाया। सड़क निर्माण न होने और गड्ढों के चलते होने वाले हादसों को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद जीडीए ने पहले अवंतिका फेस-एक और विस्तार की मुख्य रोड में हुए गड्ढों को भरने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीडीए अधिकारियों की ओर नवंबर माह के अंत तक अवंतिका मुख्य रोड के निर्माण की बात कही जा रही है। बता दें कि अवंतिका फेस-वन और अवंतिका विस्तार में 10 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। अवंतिका विस्तार में सीवर लाइन डाले जाने के चलते बीते 2019 जून माह में जीडीए ने मुख्य सड़क को खोद दिया था। एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद जीडीए अधिकारियों ने सड़क निर्माण की सुध तक नहीं ली। अब अवंतिका विस्तार से मुख्य सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को जल्द सड़क निर्माण होने की उम्मीद जागी है। अवंतिका विस्तार में की विभिन्न पॉकेटों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 200 मीटर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब दीपावली खत्म होने के बाद सड़क के निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि अवंतिका मुख्य रोड के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ---------------- सड़क निर्माण से मिलेगी बड़ी राहतः 1. लंबे संघर्ष के बाद अवंतिका की मुख्य रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों की परेशानी और सड़क निर्माण की मुहिम में अमर उजाला ने पूरा सहयोग रहा। माह के अंदर तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने की संभावना है। मुख्य सड़क के बाद फेस-दो की आंतरिक सड़क के निर्माण के लिए बिल्डर पर दबाव बनाया जाएगा। -- संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष, अवंतिका फेस-दो विकास समिति ---- 2. बीते डेढ़ साल से अवंतिका फेस-एक और फेस-दो को जोड़ने वाली मुख्य रोड का बुरा हाल था। अवंतिका मुख्य रोड का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दिवाली के चलते सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी थी। इस सप्ताह से सड़क निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा। -- सतेंद्र सिंह, निवासी, अवंतिका -------- -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें