सेल्समैन से लूट करने वाले बदमाश सिहानी गेट पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित...........
- सिहानी गेट थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटा था कारोबारी का सेल्समैन
- लूटी गई रकम में से 1.02 रुपये बरामद, अवैध असलहा और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी मिली
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में गत 1 नवंबर को महालक्ष्मी एजेंसी के सेल्समैन राजकुमार कंसल से दिनदहाड़े 2.48 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश अमरोहा के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 1.02 लाख रुपये, अवैध असलहा तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्थानीय साथी की मदद से रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया था। स्थानीय साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से कैश, तमंचा और चाकू मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना का इकबाल किया।...............
सीओ द्वितीय ने बताया कि आरोपियों की पहचान थाना रेहरा अमरोहा के गांव पोरारा निवासी मोहित त्यागी, रवि जाटव तथा गांव सिरसा कलां निवासी दीपांशु त्यागी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनके खिलाफ अमरोहा और मुरादाबाद में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी जिस भी जिले में वारदात करते हैं, उस जिले का एक साथी अपने साथ जोड़ लेते हैं। यह स्थानीय साथी से व्यापारियों और उनके मुनीम व सेल्समैन की रेकी कराते हैं। उनके आने जाने के सभी रास्ते देख लेते हैं। साथ ही उनके कारोबार का भी पता लगा लेते हैं। पुख्ता रैकी के बाद ही तीनों बदमाश वारदात कर फरार हो जाते हैं। लूटी गई रकम में से कुछ हिस्सा स्थानीय साथी को भी दे देते हैं।
मुरादाबाद जेल में बनाया था गैंग................
पुलिस का कहना है कि मोहित गैंग का मास्टरमांइड है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की मुलाकात मुरादाबाद जेल में हुई थी। वहांं से निकलने के बाद तीनों आरोपी गैंग के रूप में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सीओ का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गैंग के अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।