फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के पटाखों के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी के पटाखों के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार -  वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली-एनसीआर में लगा है पटाखों पर बैन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना पुलिस ने वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर सोमवार रात एक आरोपी को आतिशबाजी के पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को चार लोगों के पटाखे ले जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर तीन आरोपी वहां से फरार होने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरामद 14 बोरे पटाखों की कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।  टीलामोड़ थाना प्रभारी रण सिंह ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर जारी निर्देशों का पालन करते हुए उप-निरीक्षक प्रवीण सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के साथ टीम ने फर्रूखनगर के पास से गुलजार पुत्र नन्हे को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान उसके पास से 14 बोरे आतिशबाजी के लिए पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस टीम को देखकर उसके तीन साथी जिनमें सलमान, शेरखान और गुलफाम निवासी असालतनगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए टीम लगी है। फिलहाल आरोपी गुलजार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बरामद 14 बोरे पटाखों की कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा है। ----------------------------   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें