दिवाली के बाद चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
- जीडीए ने जरुरतमंदों की परेशानी को देखते हुए लिया निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
इंदिरापुरम में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान अब दिवाली पर्व के बाद चलाया जाएगा। जीडीए ने जरुरतमंद लोगों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं मंगलवार को अहिंसाखंड में चलने वाला अभियान भी अधिकारियों की व्यस्तता के चलते टाल दिया गया। एओए फेडरेशन ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की जीडीए से कई बार मांग की थी।
जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर जरुरतमंद लोग अपना परिवार का गुजारा करने के लिए कम जगह में अस्थाई दुकान लगा लेते हैं। जबकि उससे आस-पास सोसायटी के लोगों को भी सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि राहत देने के बाद यदि इंदिरापुरम की सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभियान को दिवाली के बाद चलाकर प्रमुख चौराहे और तिराहे को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
---------------------------
सुमित कुमार