फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिप्रा नियो में डीजी ब्लेड और लिफ्ट का काम चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिप्रा नियो में डीजी ब्लेड और लिफ्ट का काम चालू - पिछले दिनों से दोनों मशीनों में खराबी से बनी हुई थी लोगों को दिक्कत माई सिटी रिपोर्टर  सहिबाबाद।  इंंदिरापुरम की शिप्रा नियो सोसायटी में बिजली सप्लाई को निरंतर चालू रखने के लिए सोमवार को डीजी सेट की मरम्मत का काम चालू कर दिया गया। इस बीच एक ब्लॉक में खराब लिफ्टों को भी ठीक कर उन्हें स्थानीय निवासियों के लिए शुरू कर दिया गया। इस पर सोसायटी के लोगों ने राहत महसूस की है।  बताया गया कि सोसायटी के डीजी सेट में पिछले दिनों ब्लेड टूटने से बिजली सप्लाई में दिक्कत हो रही थी। इस पर लोगों ने कड़ा विरोध जाहिर किया था। वहीं लोगों का आरोप यह भी था कि सोसायटी की तमाम लिफ्टों की एएमसी न होने के बावजूद एओए ने फैसिलिटी को हैंडओवर ले लिया था। इससे लोगों को ही दिक्कत झेलनी पड़ती है। जबकि ए ब्लॉक की लिफ्टें तो पूरी तरह से बंद पड़ी थीं। इस पर एओए पदाधिकारी रोहित गुप्ता का कहना है कि ए ब्लॉक में तीन लिफ्टों की मेंटनेंस कराने के बाद उन्हें लोगों के लिए शुरू कर दिया है। अब किसी भी वर्ग को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने अन्य कमियों को भी सोसायटी से जल्द दूर कराने का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि सोसायटी में फैसेलिटी को हैंडओवर लेने समेत अन्य मुद्दों पर लोग और एओए के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसकी  शिकायत स्थानीय निवासियों के पक्ष ने मेरठ में डिप्टी रजिस्टार और इंदिरापुरम थाने में पुुलिस से की हुई है। फिलहाल सोसायटी में अभी मामला शांत है। एओए लगातार मेंटनेंस कराने के बाद इसकी जानकारी लोगों को दे रही है।  ------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें