संस्था ने बच्चों को मिठाई और कपड़े बांटकर मनाई दिवाली
- कौटिल्य शिक्षा केंद्र में झुग्गी-झोपड़ी के बच्चे करते हैं पढ़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वसुंधरा की सामाजिक कौटिल्य सेवा संस्थान ने सोमवार को शिक्षा केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को दिवाली के मौके पर नए कपड़े और मिठाई बांटीं। इस बीच संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को पटाखे न जलाने के बारे में बताकर जागरूक किया। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी मास्क पहनने, हाथ धोने और एक दूसरे से दो गज की दूरी के बारे में भी बताया।
संस्थान के पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि संस्था की तरफ से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालोंं बच्चों को शिक्षित करने के लिए वसुंधरा सेक्टर-6 और 14 में कौटिल्य शिक्षा केंद्र चलाया जाता है। इसमें बच्चों को किताब और कॉपी देने के अलावा आर्थिक मदद भी दी जाती है। इस दौरान दिवाली पर्व को लेकर बच्चों को नए कपड़े और मिठाई बांटी। जहां रिया, राज, क्रिश, राजकुमारी, अशोक, अतुल, अंकुर, सूरज, गुड़िया, वैभव, अनुभव, मनीषा, निशा, नीलम, फूल कुमारी, अंजली, अमित, नीलांश, पिंकी, विष्णु, गोलू, प्रियंका समेत अन्य बच्चों के साथ खूब मस्ती की। सभी को कोरोना संक्रमण से बचते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कुलदीप, लक्ष्मी शर्मा, यश चड्ढा, आरके खंडेलवाल, ब्रजमोहन आनंद, पंकज , कुमुद शेखर व सोनिया आदि मौजूद रहे।
-------------------------
सुमित कुमार